प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा के पहले दिन 98.10% अभ्यर्थियों ने दी उपस्थिति

भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान 98.10 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। रविवार को दो पारियों में परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शनिवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान 3264 में से 3202 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 62 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम किए गए। आज दो पारियों में परीक्षा आयोजित होगी : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से बाड़मेर जिले में रविवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पारी में उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 लेवल द्वितीय की विज्ञान एवं गणित, द्वितीय पारी में सामाजिक अध्ययन, 19 जनवरी को प्रथम पारी में अंग्रेजी, द्वितीय पार में हिन्दी, 20 जनवरी को प्रथम पारी एवं द्वितीय पारी में संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित होगी।परीक्षा समन्वयक राजेन्द्रसिंह चांदावत ने बताया कि 18 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान12 परीक्षा केंद्रों पर 3264 परीक्षार्थी, 19 जनवरी को प्रथम पारी में 495 एवं द्वितीय पारी में 3264, 20 जनवरी को एक परीक्षा केन्द्र पर प्रथम पारी में 105 एवं द्वितीय पारी में 175 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के दौरान सुरक्षा, परिवहन, बिजली, चिकित्सा समेत समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *