खेलो एमपी यूथ प्रतियोगिता: 850 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मुरैना | मध्यप्रदेश खेलो एमपी यूथ प्रतियोगिता का सफल आयोजन शहर के बैरियर स्थित स्टेडियम में किया गया। शनिवार को प्रतियोगिता में जिलेभर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर शारदा सोलंकी थीं। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता में लगभग 850 ऑफिशियल एवं खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें विकासखंड अम्बा, पोरसा, मुरैना, जौरा, सबलगढ़, कैलारस एवं पहाड़गढ़ के खिलाड़ियों ने सहभागिता की। नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दोलिया भी उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *