बालोतरा जिले की गिड़ा पुलिस ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। टीम ने चोरी का 100 फीसदी माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने एक वीक में चोरी का खुलासा किया है। टीम ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार गिड़ा करालिया बेरा गांव निवासी हयात खां पुत्र समेखा ने 10 जनवरी को गिड़ा थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 9 जनवरी की रात में उसके घर से पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण सोने का एक तीमणिया, चांदी की चेन पटी, चांदी का लॉकेट, चांदी का बकल, चांदी का मादलिया, अंगूठिया समेत आभूषण चोर चुरा कर ले गए। पुलिस ने गिड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। टीमें बनाई गई गिड़ा थानाधिकारी दलपतसिंह ने बताया- मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर टीमें बनाई गई। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर संदिग्ध नुरेखा पुत्र अकबर खान निवासी नवोड़ा बेरा, पचपदरा की तलाश शुरू की। खोखसर, परेऊ, पाटौदी, नवोड़ा बेरा, नयापुरा और आसपास के इलाकों में दबिशें दी गई। चुराया माल बरामद करने बाद भेजा जेल सूचना व तकनीकी मदद से संदिग्ध नुरेखान पुत्र अकबर खान को डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर नुरेखान ने 9 जनवरी को गांव करालिया बेरा स्थित घर में चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर चुराए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। मामले में चुराए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिय गया। चार सालों में 3 मामले है दर्ज आरोपी नुरे खान के खिलाफ मारपीट, चोरी समेत तीन मामले 2021 से दर्ज है। दो मामले में पचपदरा थाने में एक मामला जोधपुर के शेरगढ़ में दर्ज है। कार्रवाई में एएसआई महेशाराम, कांस्टेबल भंवराराम, अभिषेक और हनुमान मीणा शामिल रहे।


