हनुमना बाजार में अतिक्रमण हटाया, जाम से मिली राहत:SDOP के नेतृत्व में चला दो दिवसीय अभियान; 19 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

हनुमना बाजार में लंबे समय से चली आ रही अतिक्रमण और जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। एसडीओपी सचि पाठक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु हुई है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में यह दो दिवसीय अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह की टीम ने सड़कों पर लगे सब्जी-भाजी के ठेले, सड़क किनारे की दुकानें और अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया, जिससे रास्ते साफ हुए और जाम की स्थिति समाप्त हुई। बिना नंबर प्लेट​​​​​​​ 19 वाहनों के चालान काटे अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इन वाहनों से कुल 44,800 रुपए का जुर्माना वसूला गया। जिन वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं थी, उन पर मौके पर ही पेंटर बुलाकर नंबर लिखवाए गए। एसडीओपी सचि पाठक ने बताया कि अवैध वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें, यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस पहल से हनुमना बाजार को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *