इंदौर के भागीरथपुरा में आईसीयू में ए़डमिट मरीजों की संख्या फिर से 6 हो गई जबकि पहले 5 थी। इन छह में से तीन लंबे समय से वेंटिलेटर पर हैं। वार्ड में 10 एडमिट हैं जो ठीक है। शनिवार को डायरिया के 6 नए मरीज मिले लेकिन उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ी। इस मामले में अब तक 445 मरीज एडमिट हो चुके हैं जिनमें से 29 को डिस्चार्ज कर दिया है। शनिवार को क्षेत्र में 50 टीमों ने सर्वे किया है। इसमें हेल्थ कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन, प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण, पानी उबालकर पीने की सलाह, अच्छी तरह से पका हुआ भोजन करने तथा हाथ धोने के तरीकों के बारे में सर्वे दलों ने विस्तार से समझाया। स्वस्थ जीवन शैली का स्वास्थ्य पर प्रभाव के संबंध में भी सर्वे टीम ने रहवासियों से चर्चा की। सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने बताया कि क्षेत्र में 10 जनवरी से अभियान स्वास्थ्यवर्धन भी चलाया जा रहा है। सर्वे, शिविर और ओपीडी में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, नर्सिंग ऑफिसर और डॉक्टरों द्वारा लगातार परामर्श दिया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में दो एम्बुलेंस भी 24 घंटे तैनात हैं। आज क्षेत्र से 30% हिस्सों में पानी सप्लाय संभावित है। पूरी खबर यहां पढ़ें… राहुल गांधी बोले-पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। राहुल सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल गए,जहां उन्होंने दूषित पानी से पीड़ित मरीजों और परिजन से मुलाकात की।राहुल ने कहा- ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है। पीने का पानी नहीं है। परिवार पानी पीने के बाद बीमार हुए। यानी इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता है। ये है अर्बन मॉडल। पूरी खबर यहां पढ़ें…


