दंतेवाड़ा| कटेकल्याण ब्लाक के सुरनार में सड़क नहीं होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया गांव के बीच से तो पक्की सड़क गुजरी है पर सुरनार के पारा मोहल्ला मुख्य सड़क से 7 से 8 किलोमीटर दूर हैं। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को कांवड़ में मुख्य सड़क तक मरीजों को लाना पड़ता है। सुरनार के ओमेलपारा में सड़क बनाने की मांग यहां के ग्रामीण कलेक्टर से लेकर शिविरों में भी आवेदन कर चुके हैं पर इनकी सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा नाले में पुलिया नहीं है न ही सड़क है, ग्राम पंचायत के पास इतना बजट भी नहीं है कि सड़क में मुरुम भी डलवाया जा सके। इस ओर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।


