कोसमर्रा में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, हसदा की टीम ने दोनों मुकाबले जीते

भखारा/कोर्रा | कोसमर्रा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अतिथि सरपंच डॉ. कुलेश्वर साहू, ग्रामीण अध्यक्ष रामप्रसाद कंवर साहू, समाज अध्यक्ष रोहित साहू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, हेमंत बंजारे, किशोर तारक, दयाशंकर निषाद, पंकज साहू, सोनू निर्मलकर थे। उद्घाटन मैच हसदा और कातलबोड़ के बीच हुआ। कातलबोड़ की टीम ने 7 ओवर में 40 रन बनाए। जवाब में हसदा ने 3 ओवर में मैच जीत लिया। प्रवीण को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच हसदा और सिर्वे के बीच हुआ। सिर्वे ने निर्धारित 8 ओवरों में पिंकेश 49 रन और यशु के 29 रन के बदौलत 90 रन बनाए। जवाब में हसदा टीम ने प्रवीण के नाबाद 53 रनों के बदौलत 5 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। धमतरी | ग्राम कोलियारी में 18 से 20 जनवरी तक विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। ग्राम विकास समिति के प्रमुख यशवंत सोनकर ने कहा कि मानसगान का शुभारंभ 18 जनवरी को सुबह 9 बजे होगा। इसका समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 19 जनवरी को होगा। 20 जनवरी को गांव में मड़ई महोत्सव मनाया जाएगा। रात में जय महावीर लोककला मंच अरंड (पिथौरा) का छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *