धमतरी | अग्निवीर भर्ती रैली में जांजगीर-चांपा से आए प्रतिभागी संदीप कश्यप की बैग ऑटो में छूट गया था। इसमें उसके जरूरी दस्तावेज, कपड़े एवं अन्य सामान थे। सूचना पर ऑटो यूनियन के अध्यक्ष साहिल अहमद ने साथियों के साथ मिलकर बैग की तलाश शुरू की। जीतू रजक, अंकित यादव और नरेंद्र कौशिक आदि आटो चालकों ने आपसी समन्वय से ऑटो स्टैंड, रैली स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की। संबंधित ऑटो चालक का पता लगाया। इसके बाद युवक की पहचान कर उसे बैग सौंपा गया।


