जबलपुर के हनुमानताल से दो नाबालिग बच्चियां लापता:घर से बिना बताए निकली; रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के सीसीटीवी तलाश रही पुलिस

जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के प्रेमसागर इलाके से दो नाबालिग बच्चियां लापता हो गई हैं। 8 वर्षीय नेहा वंशकार और 6 वर्षीय नंदिनी वंशकार 16 जनवरी की शाम से अपने घर से बिना बताए निकली थीं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हनुमानताल थाना के उप निरीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि 16 जनवरी की शाम को दोनों बहनें घर से चली गईं। देर रात तक उनके वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन वे कहीं नहीं मिलीं। लगातार खोजबीन के बावजूद जब बच्चियों का पता नहीं चला, तो 17 जनवरी की रात उनकी मां मनोरमा वंशकार (29 वर्ष) और पिता रोहित वंशकार ने हनुमानताल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और आसपास के इलाकों में उनकी खोजबीन कर रही है। इलाके के सीसीटीवी भी तलाशे जा रहे हैं। पुलिस ने बच्चियों की तस्वीरें भी जारी की हैं और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोनों बच्चियों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *