डंपर ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर, पत्नी की मौत:पति घायल; टीकमगढ़ के जतारा-मऊरानीपुर रोड पर हादसा; सब्जी लेकर लौट रहे थे दंपती

टीकमगढ़ में एक तेज रफ्तार डंपर ने लोडिंग वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लोडिंग वाहन में सवार पत्नी की मौत हो गई। वही पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना जतारा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर की है। मऊरानीपुर से सब्जी लेकर आ रहे थे पति-पत्नी लोडिंग वाहन में बैरवार निवासी नत्थू रैकवार अपनी पत्नी मंजू रैकवार के साथ मऊरानीपुर से सब्जी लेकर आ रहे थे। डंपर की टक्कर से मंजू रैकवार वाहन से दूर जा गिरीं और एक पेड़ से टकरा गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से मंजू को जतारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नत्थू रैकवार भी इस हादसे में घायल हुए हैं। टक्कर मारने के बाद डंपर ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। चार दिन के अंदर दूसरा बड़ा हादसा जतारा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह जतारा क्षेत्र में कुछ दिनों के भीतर दूसरा बड़ा हादसा है। करीब चार दिन पहले जतारा बाईपास पर एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई थी और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नहीं कस पा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *