राजस्थान शिक्षक संघ ने मनाया कर्तव्य बोध दिवस:चूरू में शिक्षकों ने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा चूरू ने रविवार को ओझा आदर्श विद्या मंदिर में कर्तव्य बोध दिवस मनाया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुरेंद्र डी सोनी थे। मंत्री कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि डॉ. सोनी ने सभी को अपने कर्तव्यों को पहचानने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में लोग अपने चारों ओर वृत्त बनाकर खुद तक सीमित होते जा रहे हैं और पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से गैर-जिम्मेदार होते जा रहे हैं। डॉ. सोनी ने बच्चों पर बढ़ते शैक्षणिक दबाव का भी जिक्र किया, जिससे आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि हमें केवल कर्तव्यों का पालन ही नहीं करना है, बल्कि उनका बोध भी कराना है। बच्चों को परिवार, समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराना चाहिए और अपनी संस्कृति का ज्ञान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र गहलोत ने शिक्षा के माध्यम से समाज को कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने की बात कही। विक्रम स्वामी ने आज के डिजिटल युग में बच्चों को सचेत रहने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री होशियार चंद्र सारस्वत ने किया। इस अवसर पर उपशाखा अध्यक्ष चिमनलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण दान चारण, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल सैनी, सूर्यप्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा, राधेश्याम प्रजापत, विक्रमसिंह भाटी, सुरेंद्र परिहार, प्रमोद दाधीच, मनोज सेवदा, दुष्यंत सिंह, युवराज सुरोलिया, दलीप सिंह, केशरदेव भाटी, रवि आनंद, महेंद्र कुमार, हनुमान प्रसाद स्वामी, सज्जन कुमार शर्मा, विजेंद्र सैनी, अनुपम सैनी, विकास शर्मा, राकेश सहारण, देवेश शर्मा, घड़सीराम, माधुरी शर्मा, श्वेता शर्मा और कांता शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *