शाहगंज पुलिस ने अवैध शराब सहित एक आरोपी को पकड़ा:टाटा सूमो से 152.64 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब जब्त

सीहोर जिले की शाहगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ रविवार को कार्रवाई की है। पुलिस ने एक टाटा सूमो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शाहगंज निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा सूमो (MP-04-T-8507) में एक व्यक्ति बाड़ी की ओर से अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जोनतला-मछबाई रोड के बीच घेराबंदी की। कुछ देर बाद बकतरा की ओर से आ रही टाटा सूमो को रोककर ड्राइवर से पूछताछ की। ड्राइवर ने अपना नाम आयुष बैध, निवासी सूरजगंज बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब मिली। जब्त की गई शराब में गोवा कंपनी की 7 पेटी अंग्रेजी शराब (63 लीटर, कीमत 45,000 रुपए), 7 पेटी देशी प्लेन मसाला क्वार्टर, 2 पेटी देशी प्लेन मदिरा (सफेद) और 1 पेटी एम.डी. रम क्वार्टर शामिल है। कुल मिलाकर 152.64 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें 848 क्वार्टर थे। इसकी कुल कीमत 96,160 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के साथ टाटा सूमो वाहन (MP-04-T-8507) को भी मौके पर जब्त कर लिया। आरोपी आयुष बैध के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *