चंदेरी में सोयाबीन चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार:पुरानी गल्ला मंडी गोदाम से चुराई 20 क्विंटल सोयाबीन बरामद

अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र में हुए सोयाबीन चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया लगभग 20 क्विंटल सोयाबीन भी बरामद कर लिया है। चंदेरी निवासी भानू कुमार मोदी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुरानी गल्ला मंडी स्थित उनके गोदाम से सोयाबीन चोरी हो गया है। मोदी के अनुसार, 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे उन्होंने अपने मित्र राजेश कुमार कठरया के साथ गोदाम चेक किया था, तब सोयाबीन की बोरियां सही सलामत थीं। 17 जनवरी को जब वह दोबारा गोदाम चेक करने गए, तो पीछे की दीवार की खिड़कियां खुली मिलीं। खिड़की के आसपास और बाहर सोयाबीन बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते गोदाम में घुसकर बोरों में रखा करीब 20 क्विंटल सोयाबीन चुरा ले गए, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 5 हजार रुपए है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित की। तकनीकी संसाधनों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जगदीश उर्फ छोटू कोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में साथियों के नाम भी कबूले
पूछताछ में जगदीश ने बताया कि उसने अपने साथियों हल्के उर्फ राजपाल परिहार, मुनाफ अंसारी और आकाश उर्फ शाहरुख राईनस (सभी निवासी पुरानी बुनकर कॉलोनी, चंदेरी) के साथ मिलकर फरियादी के वेयरहाउस से दो से तीन बार सोयाबीन चोरी की थी। इसके बाद पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया सोयाबीन बरामद किया। जगदीश कोली से 2 क्विंटल, हल्के उर्फ राजपाल परिहार से 5 क्विंटल, मुनाफ अंसारी से 3 क्विंटल और शाहरुख उर्फ आकाश राईन से 10 क्विंटल सोयाबीन जब्त किया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत यादव, जोगेन्द्र यादव, आनंद सिकरवार, आनंद सोलंकी, शत्रुधन सिंह रघुवंशी, हरीश भार्गव, योगेन्द्र रघुवंशी, आनंद सिंह राजपूत, दिलीप ओझा, अक्षय शर्मा, वैभव सक्सेना, विश्वनाथ राजावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *