तीन विभागों में राजस्व संग्रहण अब RMS पर

जयपुर | राज्य सरकार में राजस्व संग्रहण के लिए IFMS के अन्तर्गत ई-ग्रास (e-GRAS) प्रारम्भ किया गया था। अब इसी के क्रम में IFMS 3.0 के अन्तर्गत राज्य सरकार के राजस्व संग्रहण के लिए राजस्व प्रबंधन प्रणाली (RMS) विकसित किया गया है। इसे चरणबद्ध रूप से लागू किया जा रहा है। प्रथम चरण में फैक्ट्री एण्ड बायलर्स विभाग, श्रम विभाग और राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के लिए RMS लागू कर दिया गया है। इन विभागों के लिए जमाकर्ताओं को राजस्व चालान जैनरेशन से संबंधित सेवाएं / प्रावधान / रिपोर्ट जो इस परिपत्र के माध्यम से प्रारम्भ की जा रही हैं, वे ई-ग्रास के वर्तमान पोर्टल पर उपलब्ध नहीं रहेंगी। संबंधित डेटा भी ई-ग्रास से RMS पर हस्तांतरित किया जाएगा। 21 जनवरी 2026 से पूर्व की जीआरएन से संबंधित सेवाएं भी IFMS 3.0 के अन्तर्गत RMS पर ही उपलब्ध होंगी। ये सेवाएं उपलब्ध रहेंगी : नियमित चालान बनाना, चालान व्यू, रेवेन्यू रिपोर्ट, टीओ वेरिफिकेशन, डी-फेस चालान। जमाकर्ता को एसएसओ आईडी से आईएफएमएस- 3.0 के अंतर्गत लॉगइन करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *