संस्कारों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं युवा : भानसिंह

बड़वानी | ग्राम बोरलाय में रविवार को हिन्दू सम्मेलन हुआ। शुरुआत स्कूल परिसर में बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। हिन्दू सम्मेलन में बोरलाय मंडल के ग्रामों से आए समाज प्रमुखों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। क्षेत्र में सेवा प्रकल्पों से जुड़े विभिन्न समितियों के सदस्यों को भी सम्मानित किया। सम्मेलन में प्रथम वक्ता के रूप में पवित्रा यादव ने पंच परिवर्तन विषय पर विचार रखते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया। द्वितीय वक्ता संत शशि गिरी महाराज ने हिन्दू धर्म के मूल सिद्धांतों, संस्कारों व परंपराओं की जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रचारक भानसिंह ने युवाओं को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने, संस्कारों से जुड़ने व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। भारत माता की सामूहिक आरती की। सम्मेलन का समापन हिन्दू समाज के सामूहिक स्नेहभोज के साथ हुआ। संचालन कमल यादव व रंजना पाटीदार ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *