भास्कर न्यूज | अमृतसर मजीठा रोड स्थित ग्रीन फील्ड कॉलोनी के 27 फुट रोड में रविवार दोपहर डेढ़ बजे एक सड़क हादसा हो गया। कार चालक को अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आने से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर कई वाहनों से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि सड़क पार कर रही एक महिला गंभीर घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, चालक की पत्नी और 2 माह का बच्चा भी कार में जिन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं हादसे में रोड क्रॉस कर रही घायल महिला अनिता निवासी रामपुर कॉलोनी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चना मिलने पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त तीनों कारों को कब्जे में लेकर थाने ले गए। घटना में जिन लोगों की गाड़ियों का नुक्सान हुआ और घायल महिला का बयान दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने मजीठा रोड के इस हिस्से पर कोई स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया है। पार्षद सहित सीनियर डिप्टी मेयर से कई बार मांग की गई मगर कोई समाधान नहीं निकला। वहीं जब सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि 27 फुट रोड पर पहले 4 स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं। इसके अलावा 2 माह पहले ही यह रोड बनकर तैयार हुआ है। जो एक हादसा हुआ है वह साइलेंट हार्ट अटैक आने के कारण हुआ है। फिर भी लोगों ने मांग की है तो जरूरत के मुताबिक स्पीड ब्रेकर लगा दिए जाएंगे। खड़ी कार को पीछे से ठोका। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार और टक्कर से घायल महिला। तरूण निवासी नौशहरा ने बताया कि दोस्त के साथ नई कार में सवार होकर मजीठा रोड से होते हुए ग्रीन फील्ड कॉलोनी के गली में दाखिल हुआ। सामने से स्पीड में एक बोलेनो कार ने 50 मीटर दूर रोड क्रॉस कर रही महिला रोड टक्कर मारने के बाद उसकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर से उनकी और दूसरी कार के दोनों एयरबैग खुल गए। हमने अपनी कार रोकी हुई थी, इसीलिए मैं और मेरा दोस्त बच गए। उसी वक्त अपने दोस्त के साथ कार से बाहर निकला और टक्कर मारने वाले चालक को बाहर निकाला। उसके पानी पिलाया, लेकिन वह बेहोश था। उसे दूसरी गाड़ी में अस्पताल भेजा मगर वहां उस चालक की मौत हो गई । महिला को टक्कर मारती कार।


