‘मस्त मलंग भोला मस्त मलंग’ और ‘मन मेरा मंदिर’ पर झूमे भक्त

भास्कर न्यूज | अमृतसर शिवाला बाग भाइया मंदिर ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में दूसरी प्रभातफेरी निकाली गई। मंदिर के पुजारी कन्हैया लाल शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ सुंदर फूलों से सजी पालकी में चांदी के पंचमुखी शिवलिंग को विराजमान किया। आरती के उपरांत यह फेरी मंदिर से शुरू होकर कृष्ण स्कवेयर, न्यू कृष्ण स्कवेयर के शिव भक्तों के घरों में पहुंची। ढोल की थाप पर निकाली प्रभात फेरी में भजन गायकों ने ‘मस्त मलंग भोला मस्त मलंग’ और ‘मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा’ समेत तक कई तरह के भजन गाए। मंदिर के प्रधान जतिंदर अरोडा, महासचिव संजय अरोड़ा की अध्यक्षता और बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से निकाली प्रभात फेरी में महादेव की आरती और पुष्प वर्षा की। सुबह 6 बजे से लेकर 12 बजे तक निकाली प्रभात फेरी में भक्तों को कई तरह के प्रसाद वितरण किए गए। इस मौके पर प्रधान और महासचिव अरोड़ा ने बताया कि यह प्रभात फेरी महाशिवरात्रि तक हर रविवार को निकाली जाएगी। जबकि हरेक सोमवार को महिलाएं दोपहर 12 से 3 बजे तक बाबा भोले नाथ का गुणगान करेंगी। महासचिव संजय ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन संगत के माथा टेकने का खास प्रबंध किया जाएगा। मंदिर परिसर में पाइपों को रस्सियों से बांधकर लाइनें लगाई जाएगी। जिससे संगत को माथा टेकने और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने में कोई परेशानी नहीं होगी। जबकि विजय महत समेत अन्य गायकों द्वारा भोले नाथ का गुणगान किया जाएगा। इस मौके पर अश्विनी शर्मा, पदम चावला, राकेश महाजन, नरेश महाजन, पप्पी महाजन, बिट्टू सहगल, विशु महाजन, अशोक सहगल, बृजमोहन पुरी समेत कई भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *