जालंधर| थाना बारादरी की पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विजय तामरा, निवासी लम्मा पिंड चौक के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल गुरदीप सिंह रेलवे क्वार्टर के पास गश्त पर थे। इसी दौरान गली से बाहर आए विजय ने जब सामने पुलिस पार्टी को देखा, तो वह घबरा गया और पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।


