लुधियाना | हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा आगामी 8 फरवरी को संत समाज के पावन सानिध्य में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए चेयरमैन जीवन गुप्ता और प्रधान अश्वनी बहल की अध्यक्षता में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया गया है। भक्तों की सुविधा हेतु शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रधान अश्वनी बहल ने बताया कि इस वर्ष की रथयात्रा का मुख्य आकर्षण बाबा का अलौकिक रथ होगा, जिसे विशेष रूप से कोलकाता से मंगवाए गए दुर्लभ फूलों से सजाया जाएगा। भोले बाबा का स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर किया जाएगा और प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।


