हार्टअटैक के मरीजों को तेजी से रिकवरी में मदद करती है ‘इसीएमओ’ जैसी नई तकनीकें

भास्कर न्यूज | जालंधर शहर के एक निजी अस्पताल में आयोजित की गई नीमा पंजाब की बैठक में हार्ट अटैक के दौरान मरीजों को मिलने वाली राहत के लिए नई तकनीक के उपयोग के बारे में जानकारी दी। फोर्टिस अस्पताल के डॉ. मनदीप सिंह ने हृदय रोग में उपयोग होने वाली ईसीएमओ (एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) जैसी नवीनतम तकनीक पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हार्ट अटैक के मामलों में इससे मरीज को तेजी से रिकवरी मिलती है। वहीं डॉ. त्रिमान सिंह ने स्ट्रोक और ब्रेन से जुड़ी बीमारियों पर भी विस्तार से बताया। नीमा पंजाब के प्रधान डॉ. परविंदर बजाज की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जालंधर नीमा के अध्यक्ष डॉ. एसपी डालिया, मुख्य अतिथि के रूप में रजिस्ट्रार संजीव गोयल, नीमा जालंधर के सेक्रेटरी डॉ. राजीव धवन के अलावा डॉ. केएस राणा, डॉ. पवन वशिष्ठ, डॉ. दिनेश जग्गी मौजूद रहे। डॉ. बजाज ने हाल ही में मोतिहारी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नीमा बैठक में पेश किए गए महत्वपूर्ण एजेंडों, चर्चाओं और निर्णयों की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *