मधुर भजनों के साथ निकाली गई प्रथम संध्या फेरी, कृष्णमयी हुआ वातावरण

भास्कर न्यूज | लुधियाना दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आगामी 19 से 25 फरवरी तक चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32ए के मार्केट ग्राउंड में आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में रविवार को प्रथम संध्या फेरी का आयोजन किया। इस फेरी के माध्यम से समस्त क्षेत्रवासियों को कथा का भावभीना निमंत्रण दिया गया। संध्या फेरी का विधिवत शुभारंभ श्री विश्वनाथ मंदिर जमालपुर से किया गया। मंदिर कमेटी के चेयरमैन जतिंदर मित्तल, प्रधान पुरुषोत्तम मित्तल एवं अन्य गणमान्य सदस्यों ने पावन पूजन किया और पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर मंगल यात्रा को रवाना किया। जैसे ही संध्या फेरी क्षेत्र की गलियों से गुजरी पूरा वातावरण श्री कृष्ण के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने बंसी बजा के श्याम ने दीवाना कर दिया, मेरी लगी श्याम संग प्रीत दुनिया क्या जाने जैसे मधुर भजनों का गायन किया। इस अवसर पर सर्व आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी मीनाक्षी भारती ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी कथा ज्ञानयज्ञ में कथा व्यास साध्वी वैष्णवी भारती जी अपनी संत मंडली सहित पधार रही हैं। उन्होंने बताया कि कथा के माध्यम से श्री कृष्ण की बाल लीलाओं में छिपे उन गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर किया जाएगा, जिनके द्वारा मनुष्य अपनी समस्त चिंताओं को प्रभु-चिंतन में बदल सकता है और जीवन के वास्तविक लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। संध्या फेरी का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान राजेंद्र पाहवा, पवन शर्मा, हरसिमरजीत सिंह और राजेंद्र नारंग ने फेरी का अभिनंदन किया । संध्या फेरी के दौरान मौजूद संगत।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *