टोंक|बहीर फूलबाग तालाब के पास बंधा जान बाज जाने वाले मार्ग पर अवैध रुप से अवैध कॉलोनी विकसित की शिकायत पर नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई की है। नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट के अनुसार नगर परिषद व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में बनाई गई सड़कों को जेसीबी की सहायता से खुर्दबुर्द कर ध्वस्त किया गया। साथ ही नगर परिषद की ओर से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया। इसके साथ ही तालाब की भूमि को भरकर कॉलोनी काटे जाने की पुष्टि होने पर उस अवैध निर्माण को भी हटाकर संबंधित स्थल पर चेतावनी बोर्ड लगाया गया। नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियां नियमों के विरुद्ध हैं और भविष्य में भी ऐसी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


