जैसलमेर | मूलपुरी कंप्यूटर एजुकेशन व आईटी ट्रेनिंग संस्थान द्वारा संचालित जगदंबा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों और पूर्व अनुदेशकों का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कनिष्ठ अनुदेशक के पद पर चयन होने पर अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के फाउंडर व सचिव रामेश्वर बोरावट, प्राचार्य लीलाराम गेंवा और एचओडी अर्जुन कुमावत ने चयनित अभ्यर्थियों का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर व अपर्णा पहनाकर स्वागत किया। चयनित अनुदेशकों में हेमलता रासला, मोहनलाल कपूरिया, रोहित गर्ग, छगनलाल खींया, चंद्रप्रकाश, मोहनलाल रिवड़ी, राहुल कुमार बरसाना और श्रीराम प्रजापत जोधपुर शामिल रहे। सभी ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के मार्गदर्शन और अपने कड़े संघर्ष को दिया। सचिव रामेश्वर बोरावट ने बताया कि संस्थान 2008 से निरंतर जैसलमेर में स्किल डेवलपमेंट के लिए समर्पित है। इस अवसर पर समूह अनुदेशक भजनलाल, राकेश कुमार, माया बोरावट, अर्चना बोरावट, विक्रम लीलावत, डूंगर जयपाल, सपना सिंह, दिव्या, शीला, ललित सोलंकी, सुनीता कंवर, मदन कंवर, खुशबू, पुरुषोत्तम, ऋषिका और लक्ष्यराज उपस्थित रहे।


