स्विटजरलैंड के दावोस में सोमवार से पांच दिवसीय 56वां वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम शुरू होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ इसमें शामिल होंगे। इससे पहले रविवार को वे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए। तैयारियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि फोरम में झारखंड क्रिटिकल मिनरल्स व माइनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश के अवसरों को प्रमुखता से उठाएगा। इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग, बायो-इकोनॉमी, एनर्जी, रिन्युएबल एनर्जी ट्रांसमिशन, पर्यटन और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में निवेश की बात भी रखेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की यह प्रस्तुति केंद्र सरकार के विजन के साथ पूरी तरह समन्वित होगा। सीएम टाटा स्टील, हिताची, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, इंफोसिस, वेलस्पन, एबी इनबेव, ब्लूमबर्ग, टेक महिंद्रा, अल्फानार, रामकी ग्रुप, एवरस्टोन ग्रुप सहित स्वीडन, अमेरिका और यूरोप की वैश्विक व्यापार परिषदों और संस्थानों के प्रमुख के साथ बैठक करेंगे। उन्हें झारखंड में निवेश का न्योता देंगे। स्विटजरलैंड के दावोस में आज शुरू होगा 5 दिवसीय वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन कल दावोस में झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन 20 जनवरी को होगा। इसमें हरित विकास, मूल्यवर्धित उत्पादन, जिम्मेदार संसाधन प्रबंधन और समावेशी रोजगार की दिशा में झारखंड अपने यात्रा को दिखाएगा। इस फोरम में झारखंड पहली बार शामिल हो रहा है। इसमें दुनियाभर के 130 देशों के 3000 से अधिक नेता और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।


