उदयपुर में स्पोर्ट्स टूरिज्म की नई उम्मीद:पंजाब किंग्स का ट्रेनिंग कैंप शुरू, पिछले साल शिकारबाड़ी में लगा था केकेआर का कैंप, वॉटसन भी उदयपुर में कर चुके प्रैक्टिस

देश-विदेश के पर्यटकों की पसंदीदा लेकसिटी ने अब स्पोर्ट्स टूरिज्म में भी मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। यहां की आबोहवा और मैदान क्रिकेट के प्रोफेशनल प्लेयर्स को रास आने लगे हैं। शिकारबाड़ी मैदान में इन दिनों पंजाब किंग्स का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। इंडियन क्रिकेट टीम में खेल चुके युजवेंद्र चहल और आईपीएल स्टार शशांक सिंह जैसे खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। इससे पहले भारतीय टीम के स्टार बेटर और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस मैदान पर कई बार प्रैक्टिस करने पहुंच चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग मुकाबलों में बेहतर परफॉर्म किया है। शिकारबाड़ी मैदान पर पंजाब किंग्स का ये ट्रेनिंग कैंप 16 से 20 जनवरी तक चलेगा। यूडीसीए सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि इससे पूर्व इसी मैदान पर सितंबर 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के राहुल त्रिपाठी, अंगीकृत रघुवंशी सहित कई खिलाड़ी यहां प्रैक्टिस के लिए पहुंचे थे। इनके अलावा राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके शेन वॉटसन भी उदयपुर आ चुके हैं। आने वाले दिनों में कई अन्य टीमों के ट्रेनिंग कैंप भी लगेंगे। इतिहास… 1987 में वर्ल्ड कप का विशेष ट्रेनिंग कैंप लगा था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *