राजस्थान में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नाम हटवाने-जोड़ने के लिए बीजेपी की तरफ से एक साथ हजारों दावे-आपत्तियां देने के मामले में उठा सियासी विवाद दिल्ली पहुंच गया है। कांग्रेस ने इसे अब राष्ट्रीय मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से दिल्ली एआईसीसी मुख्यालय में राजस्थान SIR विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। —– ये खबर भी पढ़ें ‘BJP अपने हिसाब से बनवा रही वोटर लिस्ट’:SIR विवाद पर डोटासरा बोले- विधायकों को बुलाकर दी गई पेनड्राइव, उसमें कांग्रेस वोटर्स का डेटा राजस्थान में बीजेपी वोटर लिस्ट को अपने हिसाब से बनाकर पंचायती राज और नगर निकाय के चुनाव प्रभावित करना चाहती है। मैं आज भी दावा कर सकता हूं कि विधायकों को बुला-बुलाकर हर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से एक पेन ड्राइव दी गई।राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में ये आरोप लगाए। (पूरी खबर पढ़ें)


