कोटा के सर्दी का असर कम हुआ:रात का पारा 3 डिग्री बढ़ा, हल्की घूप खिली, इस सप्ताह फिर बदलेगा मौसम

कोटा के आज आसमान साफ हैं हल्की घूप खिली हैं। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा 3 डिग्री बढ़कर डबल डिजिट में पहुंच गया। पिछले 8 दिन से न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे चल रहा था। मौसम विभाग ने इस सप्ताह प्रदेश में मावठ का दौर शुरू होने की संभावना जताई हैं। सोमवार सुबह ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। जबकि शहर में सूर्य देव के दर्शन हुए। सर्द हवा नहीं चलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बीते 8 दिन से अधिकतम पारा 20 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है। अब न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चढ़ा हैं। धूप निकलने व पारा बढ़ने से दिन में सर्दी का असर कम रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *