सरिस्का के जंगल में सबसे ताकतवर टाइगर ST-21 टूरिस्ट की जिप्सी के बीच में चलता रहा। आगे-पीछे टूरिस्ट की जिप्सी मौजूद रही। टूरिस्ट ने युवराज को काफी देर तक देखा। सरिस्का के सदर गेट से आगे ट्रैक के पास युवराज की पिछले तीन दिन से लगातार साइटिंग हुई है। इससे पहले भी युवराज कई बार टूरिस्ट को दिखा है। अच्छी कद काठी का टाइगर है। जिसे सरिस्का में सबसे ताकतवर भी माना जाता है। इस कारण एसटी 21 को देखने को टूरिस्ट का सबसे अधिक उत्साह रहता है। सरिस्का के जंगल में अब टाइगर की साइटिंग खूब होती है। बहुत बार तो एक साथ 4-4 टाइगर दिख जाते हैं। इसके कारण टूरिस्ट का उत्साह बढ़ा है। अब संख्या भी बढ़ गई है। नए साल के बाद रोजाना देश विदेश से टूरिस्ट सरिस्का पहुंचे हैं। हर दिन सफारी करीब-करीब फुल है। टूरिस्ट ने खुशी जाहिर की एक दिन पहले रविवार को भी विदेशी टूरिस्ट सरिस्का आए तो उनको सबसे मजबूत कद काठी का टाइगर युवराज मिल गया। इसके बाद टूरिस्ट ने खुशी जाहिर की। असल में सरिस्का जंगल भी बहुत खूबसूरत है। यहां टाइगर के अलावा लेपर्ड, हरिन सहित अनेक वन्यजीव मिल जाते हैं। गाइड नत्थू यादव का कहना है कि विदेशी टूरिस्ट ने भी टाइगर एसटी 21 को देखा है। यह सरिस्का का सबसे ताकतवर टाइगर कहलाता है।


