संजय राउत का दावा:शिंदे के बाद भाजपा भी अपने पार्षदों को छिपाने की योजना बना रही, कौन किससे डर रहा है

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि शिंदे के बाद भाजपा भी अपने पार्षदों को किसी सुरक्षित जगह पर ले जाने की योजना बना रही है। राउत ने कहा- शिंदे अपने पार्षदों को पहले ही पांच सितारा होटल में भेज चुके हैं। सवाल है- कौन किससे डर रहा है? संजय राउत ने कहा- नगर निकाय चुनावों के नतीजों को देखते हुए कोई भी पार्टी आसानी से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) मेयर पद पर दावा नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री फडणवीस स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक में हैं और यहां पार्षदों को इधर-उधर भेजा जा रहा है। यह अजीब है। महाराष्ट्र में 15 जनवरी को निकाय चुनाव हुए थे। BMC के 227 सीटों में भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला है। भाजपा ने 89 और शिंदे गुट की शिवसेना ने 29 सीटें जीतीं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को 65 और उसकी सहयोगी मनसे ने छह सीटें हासिल कीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *