जांजगीर| सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 10 से 24 जनवरी तक बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में थल सेना भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली के लिए जून 2025 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रियाएं 24 जनवरी तक इंडोर स्टेडियम परिसर में जारी रहेंगी। 21 जनवरी को आयोजित होने वाली भर्ती प्रक्रिया में जिले के 63 युवा अभ्यर्थी शामिल होंगे।


