मऊगंज में जल जीवन मिशन का कर्मचारी घायल:बरहटा रोड पर बाइक फिसलने से गिरा, रीवा रेफर

मऊगंज में सोमवार शाम बरहटा रोड पर एक सड़क हादसे में जल जीवन मिशन का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक फिसलने से हुई इस घटना में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है। घायल की पहचान बिहार निवासी अखिलेश पासवान के रूप में हुई है। वह मऊगंज थाना क्षेत्र के पचपहरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के कार्य में कार्यरत है। सोमवार शाम करीब 5 बजे अखिलेश काम खत्म कर बाइक से मऊगंज की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बरहटा रोड पर उनकी बाइक अचानक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से घायल अखिलेश को सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर और शरीर में गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *