सी.एस.टी. पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर की ओर से अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की गई है। सी.एस.टी. आयुक्तालय की टीम ने पुलिस थाना भांकरोटा के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 680 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर की गई संयुक्त कार्रवाई सी.एस.टी. को पुलिस थाना भांकरोटा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय जयपुर एवं पुलिस थाना भांकरोटा जयपुर (पश्चिम) की टीम द्वारा आसूचना संकलन कर कार्ययोजना बनाई गई और संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने और तस्करी करने पर आरोपी रोहित मालावत (24 साल) पुत्र मोहन मालावत निवासी सांसियों की ढाणी, जयसिंहपुरा रोड, ग्राम मदाउ, थाना मुहाना हालिया वह किराये से धर्मेंद्र सांसी का मकान, कच्ची बस्ती, खारडा कॉलोनी, मुकन्दपुरा रोड, भांकरोटा निवासी को गिरफ्तार है।


