श्योपुर| शहर के पापूजी मोहल्ला में हॉकर्स जोन बनने के बाद भी फुटकर विक्रेता इनमें नहीं गए। वह सड़क किनारे बैठकर ही अपना सामान बेच रहे है। इसके अलावा फल विक्रेता भी सड़कों पर ही ठेला लगाकर फल बेच रहे है। ऐसे में शहर की 40 फीट की सड़कें सिकुड़कर 15 फीट की रह गई है। जिसमें रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और बाजारों में आने वाले लोगों का इसका सामान करना पड़ा रहा है। बावजूद इसके नपा इन्हें सड़कों से हटाने को राजी नहीं है। गांधी पार्क चोरों तरफ फुटविक्रेता कब्जा किए हुए हैं।


