केवाईसी के नाम पर राशन रोकने व कटौती का विरोध

भास्कर न्यूज | तोकापाल जिले में केवाईसी के नाम पर गरीब व पात्र राशन कार्डधारियों का राशन रोके जाने व कटौती किए जाने के मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसी क्रम में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बस्तर जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष अभिषेक डेविड ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, लेकिन केवाईसी की प्रक्रिया को आधार बनाकर कई जरूरतमंद परिवारों का राशन रोका जा रहा है, जिससे गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कार्डधारियों का कहना है कि उन्होंने समय पर केवाईसी करवा लिया है, इसके बावजूद राशन में कटौती या पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। युवा कांग्रेस ने मांग की कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के राशन बंद करना जनविरोधी कदम है। इस दौरान अभिषेक डेविड अध्यक्ष बस्तर जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण), सहदेव नाग पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, संतोष कश्यप, धरमू राम कश्यप, नकुल मौर्य, धनी दास, गौरव दास, मोहनीश नाग, सोमारू नाग, बालमन यादव, नरेंद्र कश्यप, उदय नाग, लेवो नाग, बबलू ठाकुर, शशि, नहुंच सेठिया व अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *