भंडारे में लोगों को मिला प्रसाद, ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल

भास्कर न्यूज | गढ़वा श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह गढ़वा में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रार्थना गृह में परम पूज्य अघोराचार्य महाराज श्री बाबा किना राम जी, परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी, परम पूज्य गुरुदेव गुरुपद संभव बाबा जी , भगवान महावराह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विशेष पूजा, आरती और हवन की गई। रात में 12 घंटे का अखंड कीर्तन अघोर महामंत्र (अघोरन्ना पारो मंत्र, नास्ती तत्त्वम गूरो परम) का किया गया। अखंड कीर्तन में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम मरहटिया और श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह गुरी, उलीपहाड़ी और प्रार्थना गृह नेनुआ के मण्डली ने परिसर को मंत्र मुग्ध सराबोर किया। रात्रि में 8 बजे से आयोजित भंडारा में सभी आगंतुक लोगों ने प्रसाद पाया। 11 बजे रात में रेलवे स्टेशन पर व आसपास के 35 जरूरतमंद लोगों को कंबल और मोजा का वितरण किया गया। मंच संचालन संजीत कुमार मिश्रा ने किया। वहीं मंगला चरण रीता तिवारी ने की। जबकी धन्यवाद ज्ञापन और अतिथियों का समान बृजबिहारी प्रसाद जायसवाल ने किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने समूह के उद्देश्य परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी के संदेश बताए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेन्द्र चौबे, जय राम मिश्र, देवकांत तिवारी, सुधीर तिवारी, आलोक कुमार गुप्ता, सत्येंद्र मिश्र, विजय तिवारी, मोनू तिवारी, सत्येंद्र ठाकुर, अजीत विश्वकर्मा, संयोग संगम, रामलाल राम, सुशीला द्विवेदी, आशा तिवारी, पुष्पा आदि का योगदान रहा। अखंड कीर्तन का आयोजन 19 जनवरी को प्रातः 7.30 बजे अखंड कीर्तन का समापन आरती के बाद सफल योनि का पाठ कर किया गया। सफल योनि का पाठ सयेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रविन्द्र नाथ द्विवेदी ने की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बाबू दिनेश सिंह व समाज सेवी रंजीत सिंह उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *