पति पर जानलेवा हमला का आरोप, 6 पर मुकदमा

गिरिडीह|मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुआटांड़ निवासी राजकुमार दास की 24 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी ने सोमवार को थाना प्रभारी को आवेदन देकर पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुष्पा देवी ने कहा कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद वह अपने दो छोटे बच्चों को लेकर मायके महुआटांड़ में रहकर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। पुष्पा देवी ने बताया कि 16 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे, स्थानीय निवासी पप्पू दास, बबलू दास, श्याम दास, गुलाब दास और बासुदेव दास उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान राम दास ने उनकी मां रीना देवी पर टांगी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब पुष्पा देवी अपनी मां को बचाने आईं, तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में देखकर सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *