भास्कर न्यूज | जमुआ बसरिया बाबा शिवधाम शिवसिंहडीह हरला में सोमवार को श्री श्री 1008 ग्राम देवी एवं शिव शक्ति अचल प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के अंतर्गत ध्वज निरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक रही। आयोजन समिति ने बताया कि यह महायज्ञ 8 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा। यज्ञाचार्य के रूप में पंडित श्री जयकृष्ण पांडेय और उपाचार्य के रूप में पंडित शिवनंदन पांडेय होंगे। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता हेमलता शास्त्री एवं राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता पंडित मारुति नंदन शास्त्री रामकथा के माध्यम से भक्ति रस का संचार करेंगे। महायज्ञ में प्रथम पुजारी दिनेश यादव, द्वितीय पुजारी जोधी यादव, तृतीय पुजारी नोखलाल यादव और चतुर्थ पुजारी लक्ष्मण यादव की भूमिका रहेगी। इसके अलावा जयनारायण यादव, बैजनाथ यादव, ढालों महतो, बलदेव यादव, सुरेश यादव, गौरी यादव, विनोद यादव सहित अन्य सहयोगी भी आयोजन में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। ध्वज निरोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमुआ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, बालगोविंद यादव, महेंद्र यादव, राजकुमार राय, तितु यादव, बाजो यादव, सरयू राय, प्रकाश राय, रामचंद्र राय, प्रवीण कुमार, पिंटू यादव, मनीष यादव, महेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में आगामी महायज्ञ को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। भास्कर न्यूज |गिरिडीह अखिल विश्व गायत्री परिवार के बैनर तले शहर के बरनवाल धर्मशाला में सोमवार को दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ललिता बरणवाल ने किया। दीप यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं गायत्री महामंत्र के सामूहिक जप के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर दीप यज्ञ संपन्न कराया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों की स्थापना तथा मानसिक शांति का संदेश देना रहा। दीप यज्ञ के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सदाचार और आत्मिक उन्नति का संकल्प लिया। ललिता बरणवाल ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार समय-समय पर इस तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे समाज में संस्कार, अनुशासन और मानवता की भावना का विकास हो। कहा कि दीप यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि और समाज में प्रकाश फैलाने का माध्यम है। वक्ताओं ने गायत्री परिवार के विचारों और पंिडत श्रीराम शर्मा आचार्य के संदेशों पर प्रकाश डाला। कहा कि दीप यज्ञ के माध्यम से नकारात्मकता का नाश और सकारात्मक विचारों का संचार होता है। समापन अवसर पर शांति पाठ किया गया तथा विश्व कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। आयोजन शांतिपूर्ण व भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।


