वृंदावन रोड शिव मंदिर के समीप शहीद पांडे को अर्पित किए श्रद्धासुमन

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब के दिग्गज नेता जोगिंदर पाल पांडे की 39वीं बरसी के अवसर पर सोमवार को वार्ड नंबर 70 में वृंदावन रोड स्थित शिव मंदिर के समीप आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने शिरकत कर शहीद पांडे के बलिदान को याद किया। इस मौके पर उनकी स्मृति में चाय और सैंडविच वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान शहीद जोगिंदर पाल पांडे को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए कई गणमान्य हस्तियां पहुंचीं। मुख्य रूप से एडवोकेट पीडी शर्मा, दुष्यंत पांडे, प्रवीण सोनी बक्शी, हंसराज और डॉ. जयप्रकाश ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित वक्ताओं ने शहीद पांडे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज की एकता और अखंडता के लिए जो बलिदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर सतीश बबू, संजीव मलिक, मनीष जोगी, हरि कपूर, चिंटू शास्त्री, गौरव वर्मा और आशीष सूद सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वार्ड के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शहीद को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि भेंट की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *