श्योपुर। शहर के बस स्टैंड के पीछे से होकर निकल रहे नाले की लंबे समय से सफाई नहीं कराई जा रही है, जिससे आसपास के रहवासी और राहगीर भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। नाले में जमा गंदगी और कचरे के कारण क्षेत्र में तेज बदबू फैल रही है, जिससे लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। यह नाला वार्ड क्रमांक 11, 12, 13, 14, 15 और 16 से होकर गुजरता है और आगे जाकर मोतीकुंज के पीछे स्थित बड़े नाले में मिल जाता है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाले में कीचड़, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट जमा हो गया है। गर्मी के मौसम में हालात और भी बदतर हो गए हैं, क्योंकि बदबू के साथ-साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। -प्रमोद कुमार शर्मा, वार्ड क्रमांक 16 श्योपुर


