जैसलमेर | जैसलमेर की गांधी कॉलोनी के पृथ्वीराज मार्ग में सड़क की हालत बहुत ज्यादा खराब है। इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद काम नहीं करवाया जा रहा है। हाल ही में पीछे की तरफ की गली में नई रोड भी बनी है लेकिन उस समय भी इसकी मरम्मत नहीं की गई। शाम के समय काफी बच्चे खेलते समय चोटिल हो रहे है। लेकिन नगर परिषद के अधिकारियों को आमजन की समस्या का उनके साथ हो रही दुर्घटना से कोई सरोकार नहीं है। – प्रभुसिंह की रिपोर्ट… जैसलमेर | जैसलमेर के रामगढ़ गांव में बस्ता पाड़ा में बिजली का पोल झुककर मेरे घर की छत पर आ गया है। जिससे छत पर जाने तक से डर लगने लगा है। इस पोल से कई जगह के कनेक्शन जा रहे है। यह पोल कभी भी गिरकर हादसे का कारण बन सकता है। इस संबंध में लाइनमैन को कई बार बोल कर थक गए है। -तिलोकाराम की रिपोर्ट… जैसलमेर | जैसलमेर शहर की पुलिस लाइन कच्ची बस्ती के प्लॉट नंबर ए-60 के पास सार्वजनिक सभाभवन के आगे बिजली का पोल जर्जर हालत में है। जर्जर होने के कारण यह कभी भी गिर सकता है। इस संबंध में 2 बार डिस्कॉम के अधिकारियों को लिखित में शिकायत की जा चुकी है। डिस्कॉम के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। -राजसिंह की रिपोर्ट…


