रतलाम में आज 3 घंटे बिजली गुल:15 से ज्यादा इलाकों में रहेगी कटौती; कोर्ट, मंडी और स्कूल भी होंगे प्रभावित

रतलाम शहर में मेंटेनेंस के चलते 20 जनवरी को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक करीब 3 घंटे बिजली बंद रखी जाएगी। कंपनी द्वारा ऑफिसर कॉलोनी फीडर पर मेंटेनेंस, नए पोल खड़े करने और तार खींचने का काम किया जाएगा। इस वजह से शहर के 15 से अधिक प्रमुख इलाके प्रभावित रहेंगे। बिजली कंपनी के अनुसार, त्रिवेणी रोड, तेजा नगर, बालाजी नगर, रामगढ़, हनुमान रुंडी, कसारा बाजार, संत रविदास चौक, शुभम रेसिडेंसी, बोहरा बाखल, गणेश मार्केट, शमशान रोड और सिलावटो का वास क्षेत्र में दोपहर 12 से 3 बजे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। मंडी, कोर्ट और सरकारी दफ्तर भी रहेंगे प्रभावित रिहायशी इलाकों के अलावा कई महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में भी बिजली नहीं रहेगी। कृषि उपज मंडी, ऑफिसर कॉलोनी, विक्रम नगर, राजस्व नगर, आनंद पैलेस, शेरानीपुरा, आनंद कॉलोनी, पीएचई ऑफिस, खातीपुरा, श्री कालिका माता मंदिर, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, कोर्ट परिसर और जिला पंचायत क्षेत्र में भी दोपहर 12 से 3 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *