मृत और वैंटीलेटर पर भर्ती व्यक्तियों के नाम से आपत्तियां:नाम कटवाने को लेकर विवाद, कईं गांवों के लोगों ने दर्ज कराई शिकायत

मतदाता पुनरीक्षण कार्य (SIR) में नाम कटवाने के लिए लगाई जा रही आपत्तियां विवाद का कारण बन गई है। ऐसे लोगों की ओर से आपत्ति लगाने की बात सामने आ रही है जो जिंदा ही नहीं है या फिर अस्पताल में वैंटीलेटर पर है। कुछ लोगों ने ये बात कबूल भी की है कि उनके नाम से लगाई गई आपत्तियों की उनको जानकारी नहीं है। कायड़, गगवाना और बबाईचा सहित आसपास के गांवों के लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर रोष जताया। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल फरान खान ने बताया-हसीना की मौत हो चुकी है और शमीम अस्पताल में भर्ती है। इन दोनों की ओर से कोई आपत्ति नहीं लगाई गई। ग्रामीणों के विरोध के बाद तहसीलदार इन्द्रजीतसिंह ने निमयानुसार कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि अजमेर सिटी में भी एक व्यक्ति से खाली फार्म पर साइन करवाकर 244 लोगों के नाम कटवाने की आपत्ति लगाई गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस कारण और वैध दस्तावेजों के 750 से अधिक मतदाताओं के नाम काटने के लिए आपत्तियां दर्ज करवाई गई हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फर्जी हस्ताक्षर कर एक समुदाय विशेष के मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश की गई। जनप्रतिनिधि बिलाल खान और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल फरान खान ने इसे लोकतंत्र और मताधिकार पर सीधा हमला बताया। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया- इलेक्टोरल मैन्युअल 2023 के पैरा 11.3.2 (2) का हवाला दिया गया, जिसमें कहा गया है कि थोक में आवेदन स्वीकार नहीं किए जा सकते। नियमों के अनुसार, एक सामान्य मतदाता केवल एक ही आपत्ति दर्ज कर सकता है, जबकि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 प्रतिदिन अधिकतम 10 फॉर्म ही जमा कर सकते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक राजनीतिक दल से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा एक ही दिन में सैकड़ों से हजारों फॉर्म-7 और फॉर्म-62 जमा कराए गए। अजमेर जिले में कितने लोगों के नाम कटे… …………… SIR से संबंधित ये खबरें भी पढे़ं… 244 वोटरों के नाम कटवाने का फार्म भरा:लोगों ने युवक को पकड़ा, पूछने पर बोला- भाजपा के कुछ लोगों ने खाली फार्म पर साइन करवाए अजमेर में गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में 244 ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए आवेदन किया गया, जो पिछले 30-40 सालों से क्षेत्र में रह रहे थे। जब लोगों ने इस बारे में पता किया, तो उन्हें एक युवक के बारे में जानकारी मिली। लोगों ने युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने बताया- भाजपा के कुछ लोगों के कहने पर केवल खाली फार्म में साइन किए थे। इसके बाद लोगों ने युवक से निर्वाचन अधिकारी के नाम गलत आपत्ति दर्ज करवाने का लेटर लिखवाया और छोड़ दिया। मामला लाखन कोटड़ी क्षेत्र का है। पूरी खबर पढें एसआईआर-MLA की जीत के मार्जिन से ज्यादा वोटर कटे:अजमेर जिले की 6 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में हार-जीत का गणित बदलने की संभावना अजमेर जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में 1 लाख 52 हजार 684 लोगों के नाम SIR में कटे हैं। इससे पहले 15 लाख 7 हजार 499 वोटर्स थे। वहीं अब 13 लाख 54 हजार 815 वोटर हैं। इन 6 सीटों पर 2018 व 2023 में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में जितने लोगों के नाम कटे हैं। उससे कहीं कम के अंतर से विधायकों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में यदि ये नाम मतदाता सूची से कटते हैं तो आने वाले समय में दोनों दलों के लिए ये वोट हार-जीत का गणित बदल सकते हैं। वर्तमान में अजमेर में छह विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा व एक पर कांग्रेस के विधायक हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *