फलोदी में 52 लाख की स्मैक, एमडी बरामद:दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस मामलों में पहले से थी तलाश

फलोदी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 253.55 ग्राम स्मैक और 9.97 ग्राम एमडी बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 52.70 लाख रुपए बताई जा रही है। मोहर नगर में मारा छापा एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया कि अतिरिक्त एसपी ब्रजराजसिंह चारण और सीओ अचलसिंह के सुपरविजन में भोजासर थानाधिकारी जमील खान के नेतृत्व में एक टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने अवैध मादक पदार्थ बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना भोजासर में तैनात कांस्टेबल सीताराम की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने मोहर नगर स्थित आरोपी हकीम अली के घर पर छापा मारा। वहां से 253.55 ग्राम स्मैक और 9.97 ग्राम एमडी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी हकीम अली (42) पुत्र नसीर खां और मूसे खान (31) पुत्र नसीर खान को गिरफ्तार किया। बेचने वाले की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह अवैध मादक पदार्थ मोरिया निवासी रईश पुत्र दिने खां से खरीदा था। पुलिस अब रईश की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ भोजासर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *