भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने योगदान देने के बाद रेंज के सभी एसपी के साथ सोमवार को पहली बैठक की। इस बैठक में लंबित मामले आगामी रामनवमी से निपटने के साथ-साथ सरस्वती पूजा और नगर निकाय चुनाव की तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान रेंज के सभी पांच जिले हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ , चतरा और गिरिडीह में लंबित मामलों की समीक्षा किया। डीआईजी श्री झा ने समीक्षा के उपरांत सभी एसपी से लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन करने के साथ-साथ संगठित अपराध ,नशा कारोबार, अफीम की खेती का विनष्टीकरण एवं नारकोटिक्स जैसे अपराध पर नियंत्रण पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने सभी एसपी से कहा कि अपने जिले में चल रहे नशा के कारोबार और संगठित अपराध पर विराम लगाएं। अफीम की खेती का विनष्टीकरण हजारीबाग और चतरा में जो जारी है वह निरंतर चलता रहना चाहिए। इस बैठक में उन्होंने सभी जिले में उपलब्ध बल व संसाधन इत्यादि की भी समीक्षा की। आज की बैठक में हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ,चतरा एसपी सुमित अग्रवाल, गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार आदि थे।


