धौलपुर जेल में कैदियों के बीच झगड़ा:3 घंटे तक चला घटनाक्रम, मौके पर आधा दर्जन थाने और पुलिस लाइन का जाप्ता तैनात

धौलपुर जिला जेल में कैदियों के बीच हुए झगड़े के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान कुछ कैदियों ने जेल प्रहरियों के साथ अभद्रता भी की। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार यह घटनाक्रम लगभग तीन घंटे तक चला। स्थिति को काबू में करने के लिए आधा दर्जन थानों की पुलिस और पुलिस लाइन का जाप्ता मौके पर तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी स्वयं जेल पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ और तहसीलदार दिनेश जोशी सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। स्थिति शांत होने के बाद ही अधिकारी जेल से बाहर निकले। जिला एवं जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जेल में स्थिति पूरी तरह शांत है और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *