जीतू पटवारी ने सरकार को अजगर बताया, भ्रष्टाचार पर घेरा:भीकनगांव किसान सम्मेलन में शामिल हुए, कसरावद-खरगोन में स्वागत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को खरगोन दौरे के दौरान भीकनगांव में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना में देरी और भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। पटवारी ने सरकार की तुलना अजगर से करते हुए कहा कि उस पर कोई फर्क नहीं पड़ता। पटवारी ने कहा, “यह सरकार चूहे को निगले हुए सांप अजगर की तरह है, जो मदमस्त होकर सब देख रही है, लेकिन करती कुछ नहीं।” उन्होंने भागीरथपुरा जल त्रासदी और कफ सिरप से बच्चों की मौत जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार को इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में 13 मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पटवारी का कसरावद में विधायक सचिन यादव, खरगोन में पूर्व विधायक रवि जोशी और भीकनगांव में विधायक झूमर सोलंकी ने मंच लगाकर जोरदार स्वागत किया। कसरावद में जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय सुभाष यादव के कार्यकाल में कांग्रेस को मिली विधानसभा सीटों को फिर से जीतने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘स्वर्गीय सुभाष यादव अमर रहे’ के नारे भी लगाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *