अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में चोरों ने एक डेकोरेशन गोदाम को निशाना बनाते हुए करीब 15 चौकुटे पिलर चोरी कर लिए। चोरी हुए पिलरों की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना हसन खां मेवात नगर के पास की है। पीड़ित डेकोरेटर वीनित सैनी ने बताया कि वह शादी-ब्याह में डेकोरेशन का कार्य करता है और उसके घर के पास ही एक ओपन गोदाम है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे वह घर गया था, उस समय सभी पिलर गोदाम में मौजूद थे। लेकिन मंगलवार सुबह जब वह गोदाम पर पहुंचा तो वहां से पिलर गायब मिले। वीनित सैनी के अनुसार चोरी हुए पिलर शादियों में मुख्य गेट की फ्लावर सजावट के काम आते हैं। गोदाम खुला होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर आसानी से पिलर चुराकर फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़ित ने शिवाजी पार्क थाने में शिकायत दी है। पुलिस अज्ञात चोर की तलाश कर रही है।


