फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में डॉ. चंदा सिंह मरवाहा सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 11वीं कक्षा की स्टूडेंट सुनेहा ने छत्तीसगढ़ में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों की गतका प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बता दे कि यह प्रतियोगिता 17 जनवरी से 20 जनवरी तक छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में आयोजित हुई, जिसमें सुनेहा ने विभिन्न राज्यों की टीमों को पछाड़ कर पंजाब के लिए सोना जीता है। प्रिंसिपल ने की सराहना स्कूल प्रिंसिपल प्रभजोत सिंह ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की जानकारी देते हुए स्टूडेंट की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुनेहा की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। विधानसभा स्पीकर ने दी बधाई
इस बड़ी उपलब्धि पर कोटकपूरा के विधायक और विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां तथा जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) फरीदकोट नीलम रानी ने स्टूडेंट, उसके अभिभावकों और स्कूल के समूचे स्टाफ को बधाई दी। सुनेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की बता दे कि सुनेहा की इस सफलता में उसके कोच गुरप्रीत सिंह लेक्चरर नरेश कुमार, डीपीई हरदविंदर कौर और चंदन सिंह का विशेष योगदान रहा, जिन्हें इस उपलब्धि का पूरा श्रेय दिया गया। इस अवसर पर लेक्चरर विवेक कपूर, चंदन कौर, सविंदर कौर, नवदीप कक्कड़, कुलविंदर सिंह सहित स्कूल के समस्त स्टाफ ने खुशी जाहिर करते हुए सुनेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


