लुधियाना| जिला सैनिक बोर्ड की तिमाही बैठक एडीसी जनरल राकेश कुमार की अध्यक्षता में बचत भवन लुधियाना में हुई। जिसमें जिला सैनिक बोर्ड के सदस्य और विभिन्न विभागों के प्रमुख शामिल हुए। ग्रुप कैप्टन दविंदर सिंह ढिल्लों (रिटायर्ड), सचिव, जिला सैनिक बोर्ड-कम-जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी, लुधियाना ने सभी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय की परफॉर्मेंस रिपोर्ट पेश की। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने जिले के सभी शहीद सैनिकों, पूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों के परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सैनिक अपनी सर्विस के दौरान देश की आन-बान और शान के लिए हर रिस्क उठाते हैं।


