भास्कर न्यूज | लुधियाना केंद्रीय जेल लुधियाना में जेल प्रशासन की ओर से की गई अचानक चेकिंग के दौरान एक हवालाती के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया। जांच में हवालाती की पहचान फिरोज़दीन निवासी गांव दिवाना, जिला बरनाला के रूप में हुई है। जेल नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हवालाती के खिलाफ प्रिजन एक्ट की धारा 52-ए(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जांच में यह पता लगाया जाएगा कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचा। जेल प्रशासन ने आगे भी सुरक्षा के मद्देनज़र अचानक चेकिंग जारी रखने की बात कही है।


